डीएवी पब्लिक स्कूल ने उत्साह व ओजस्विता के साथ मनाया पराक्रम दिवस
नोएडा। डीएवी पब्लिक स्कूल नोएडा में दिनांक 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती ( पराक्रम दिवस )के उपलक्ष्य में आज रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने नेता जी की ओजस्वी व्यक्तित्व का परिचय देते हुए कार्यक्रम का आरंभ किया। तत्पश्चात् नेता जी की विशेषताओं से संबंधित कविता वाचन किया।

तदुपरांत सुप्रसिद्ध उत्साह वर्द्धक गीत ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की ,मैं देश नहीं मिटने दूँगा ‘ गाकर नेता जी को उनके त्याग के प्रति नत मस्तक हुए ।छात्रों ने उनके क्रांतिकारी कार्यों से संबंधित लघुनीटिका को विभिन्न राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत गीतों के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम समापन राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत गीत ‘ छल्ला बनके…’ को अभिनीत करते हुए किया।छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था ।
नन्हें कलाकारों ने भी अपने थिरकते नन्हें कदमों से नेताजी के प्रति नमन किया ।राष्ट्र के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्राकांत एवं जूनियर वर्ग की संचालिका श्रीमती रेणु छिब्बर ने नेता जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं । उन्होंने नेता जी के जीवन से देश प्रेम, त्याग व कर्तव्य निष्ठा जैसे महान गुण अपनाने की सलाह दी । विद्यालय में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति छात्रों में सजगता , सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने में सफल भूमिका निभाते हैं।


