22 अक्टूबर की महापंचायत के लिए गाव अट्टा गुजरान मे किया जनसंपर्क
नोएडा।PNI News। किसान एकता संघ की पंचायत गांव अट्टा गुजरान में किसान एकता संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सेक्रेटरी के आवास पर हुई इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सेक्रेटरी ने कहा की हमारे क्षेत्र के युवाओं के लिए यहां की स्थानीय कंपनियों फैक्ट्रियों में रोजगार नहीं दिया जा रहा है कंपनियों में जो 200 किलोमीटर दूर तक की युवाओं के लिए रोजगार न देने के लिए बोर्ड लगा दिए गए इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा यहां की स्थानीय कंपनियों मैं युवाओं को रोजगार देना होगा युवाओं के रोजगार की मांग को लेकर विवो कंपनी पर 22 अक्टूबर को बडी महापंचायत होगी भारी तादाद में नौजवान साथियों ने महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।
इस मौके पर थान सिंह मुखिया, आलोक नागर विकास भाटी, कृष्ण नागर, सुलेदर नागर, वले नागर अमित नागर, सचिन नागर, अमित नागर, आदि लोग मौजूद रहे।


