कंट्री डिलाइट ने लॉन्च किया एनएमआर-टेस्टेड शहद शुद्धता में बेमिसाल 100% प्योर फार्म हनी
नई दिल्ली: कंट्री डिलाइट, जो प्रीमियम एवं नैचुरल उत्पादों को उपलब्ध कराने वाला भरोसेमंद ब्रांड है, ने 100% शुद्ध फार्म हनी (एनएमआर टेस्टेड) लॉन्च किया है। यह शहद जर्मनी की एक प्रमाणित लैब में न्यूक्लियर मैग्नेटिक रेज़ोनेन्स (एनएमआर) द्वारा परीक्षण किया गया है और भारतीय रसोईयों के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प है। इसके अलावा,इसे एफएसएसएआई के 36 गुणवत्ता मानकों पर भी जांचा जाता है, जिसमें फिजियो केमिकल, एंटीबायोटिक और माइक्रोबियल मानक शामिल हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इसमें कोई अतिरिक्त शर्करा नहीं है।
शहद केवल एक नैचुरल स्वीटनर नहीं है, बल्कि अपने फायदेमंद गुणों के कारण इसका बड़ा महत्व है। कंट्री डिलाइट के एनएमआर-टेस्टेड हनी के साथ उपभोक्ता ऐसे उत्पाद का आनंद लेसकते हैं, जो अपनेप्राकृतिक कंपोजिशन के जरिये तंदुरुस्ती में सहयोग देता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्सऔर फाइटोन्यूट्रियेन्ट्स भी प्रचुर मात्रा में है और यह रिफाइंड शुगर की तुलनामें ज्यादा लाभकारी है।
हाई-फ्रक्टोस कॉर्न सिरप या राइस सिरप जैसे सस्ते शुगर या सिरप की मिलावटशहद के बाजार की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। इस कारण शहद के उद्योग में एनएमआर स्पेक्ट्रोस्कोपी का बहुत इस्तेमाल हो रहा है। इससे शहद की शुद्धता, गुणवत्ता एवंस्रोत का पता लगाया जाता है। यह परीक्षण विभिन्न मिलावटी चीजों का पता लगाने औरपहचान करने में सहायक है, जैसे कि शुगर सिरप और सिंथेटिक या केमिकल से बने एडिटिव्स।एनएमआर से केमिकल प्रोफाइल में बारीक अंतरों का भी पता लगाया जा सकता है और इससे पता चलता है कि इसमें अतिरिक्त शुगर मिलाया गया है या नहीं। यह ‘फिंगरप्रिंट’ की तरह एकविस्तृत स्पेक्ट्रम भी देता है और शहद के प्राकृतिक घटकों का विशिष्ट वितरण दिखाता है।
ईयू रेफरेन्स लैबोरेटरी फॉर हनी (यूरोपियन कमीशन) ने बताया है कि एनएमआर परआधारित विधियाँ शहद की प्रामाणिकता का पता लगाने में मदद कर सकती हैं। इसके लिये असली शहद के नमूनों का डाटाबेस बनाकर ज्ञात रेफरेन्स स्पेक्ट्रा की तुलना में संदिग्ध बैचेस को परखा जा सकता है। इसी तरह, एनएमआर शहद के विभिन्न घटकों जैसे कि शुगर, अमीनो एसिड, ऑर्गेनिक एसिड, आदि का पता भी लगाता है।
नये लॉन्च के बारे मेंबात करते हुए, कंट्री डिलाइट के सीईओ और को-फाउंडर श्री चक्रधर गाडे ने कहा, ‘’हम एनएमआर हनी को लॉन्च करते हुए बेहद उत्साहित हैं और अपने ग्राहकों के लिये गुणवत्ता की पारदर्शिता में नया मापदण्ड तय कर रहे हैं। हमारा एक ही मिशन है- शुद्ध एवं बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद देना, जो बेहतर तरीके से जीने में भारत के लोगों की मदद करें। कंट्री डिलाइट फार्म हनी का हर बैच एनएमआर टेस्टेड है और गुणवत्ता कीरिपोर्ट कंट्री डिलाइट ऐप पर आसानी से उपलब्ध है।’’
रिफाइंड शुगर की तुलना में शहद से कई लाभ होते हैं, खासकर पोषकतत्वों के कंपोजिशन और मेटाबॉलिज्म के असर केमामले में यह एक शानदार चीज है। इन स्पष्ट लाभों के अलावा, शहद के बायोएक्टिव कम्पाउंड्स, जैसे कि फ्लेवोनॉइड्स और फेनोलिक एसिड्स अगर संतुलितजीवनशैली में शामिल हों, तो सेहत को लंबे समय तक बेहतर रख सकते हैं। शुगर तो केवल कैलोरीज देती है, लेकिन उसकी तुलना में शहद के अतिरिक्त फाइटोन्यूट्रियेन्ट्स बीतते वक्त केसाथ स्वास्थ्य को थोड़े-थोड़े, लेकिन संचित रहने वाले लाभ प्रदान कर सकते हैं।
कंट्री डिलाइट (एनएमआरटेस्टेड) फॉर्म हनी 450 ग्राम के पैक में उपलब्ध है। इसकी कीमत महज १९६ से २३३ रूपये है और इसे भारत के 17 बड़े शहरों में कंट्री डिलाइट ऐप पर ऑर्डर करके मंगाया जा सकता है।


