मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिला मध्य प्रदेश वेयरहाउस ऑनर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल
मध्य प्रदेश वेयरहाउस ऑनर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेट कर वेयरहाउस ऑनर्स को वेयरहाउस संचालन में आ रही समस्याओं पर चर्चा की।प्रतिनिधि मंडल ने चर्चा में बताया कि गोदाम संचालकों को कई जिलों में गोदाम का किराया अभी तक प्राप्त हुआ है, लॉस गेन पॉलीसी में सुधार किया जाए,धान में 4प्रतिशत,मूंग में 2 प्रतिशत,सोयाबीन में 6 प्रतिशत सूखत को मान्य किया जाए,जिन जिलों में क्षमता से अधिक वेयरहाउस बन चुके हैं वहाँ नए वेयरहाउस निर्माण की अनुमति एवं सब्सिडी पर रोक लगाई जाए,श्रम विभाग द्वारा गोदाम निर्माण पर 1 प्रतिशत उपकर लगाया जा रहा है जो कि अनुचित है यह उपकर नए निर्माण पर लगाया जाए,जो गोदाम पूर्व में निर्मित हो चुके हैं उन्हें इस।उपकर से मुक्त रखा जाए।
मुख्यमंत्री जी ने प्रतिनिधि मंडल को चर्चा उपरांत आश्वासन दिया है कि सभी समस्याओं पर अधिकारियों को निर्देशित कर समाधान किया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष नवनीत जी रघुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश बाबू तिवारी, प्रदेश सहसचिव रूप कुमार गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटे राम चौहान एवं प्रदेश प्रचार प्रमुख राहुल धूत उपस्थित रहे।


