अपनी मांगों को लेकर घर ख़रीदारों की प्रदर्शन..साथ में मनाया मकर संक्रांति का त्योहार
लगातार पिछले कई हफ़्तों से हर रविवार परेशान घर ख़रीदारों का विरोध प्रदर्शन जारी है। रजिस्ट्री और घर देने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में घर ख़रीदारों ने एक मूर्ति गोल चक्कर पर प्रदर्शन किया और सरकार से मांगें पूरी करने की अपील की। घर ख़रीदारों ने खुले आसमान में ठंड के बीच मकर संक्रांति का त्योहार भी मनाया।

नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा है कि जिन नेताओं ने चुनाव के वक्त घर ख़रीदारों के हितों को पूरा करने का वादा किया था अब वो नेता सिर्फ़ आश्वासन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
घर ख़रीदार दीपांकर कुमार, अनुपमा, राजकुमार, आशीष ने कहा है कि वो हैरान हैं कि इतने सालों से सरकार को समस्या पता है लेकिन समाधान के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है।
घर ख़रीदार महेश यादव, देवेश, विनीत गुप्ता, दीपक, शीला खरे, शिवनाथ यादव ने कहा है कि उनके अधिकारों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। यही वजह है कि उन्हें मजबूरी में विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसायटियों से घर ख़रीदार त्योहार के बावजूद विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।


