उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को कराया शहर की स्वास्थ्य सेवाओं से अवगत

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को कराया शहर की स्वास्थ्य सेवाओं से अवगत

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का सेक्टर-45 स्थित योगेन्द्र शर्मा के आवास पर आगमन हुआ। इस अवसर पर फोनरवा द्वारा उपमुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं भगवान श्रीरामचंद्र की प्रतिमा भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया तथा उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर शहर की स्वास्थ्य सेवाओं एवं ट्रॉमा सेंटर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से संवाद हुआ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी विषयों को ध्यानपूर्वक सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस कार्यक्रम में फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के.के. जैन, त्रिलोक शर्मा, विजय भाटी, सुशील यादव, ताराचंद गोड, विनोद शर्मा, लाटसाहब लोहिया, संजय चौहान, राजेश सिंह, अशोक मिश्रा, कोसिन्द्र यादव, जी.एस सचदेव, हिदेश गुप्ता सहित अनेक सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।