उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष संजय गोयल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट
आज लखनऊ मैरियाड होटल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मा.नरेश अग्रवाल जी व प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री उ.प्र. सरकार मा.नितिन अग्रवाल जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश जिले के समस्त अध्यक्ष, महासचिव एवं मंडल प्रभारी के साथ संयुक्त बैठक की और संगठन की गतिविधि एवं व्यापारी समस्याओं के लिए संयुक्त बैठक में सम्मिलित हुए


