प्राधिकरण की लापरवाही के कारण एक और बड़ा हादसा

प्राधिकरण की लापरवाही के कारण एक और बड़ा हादसा

आज सुबह सेक्टर 27  डी 98 में खड़ी गाड़ी में भयंकर आग लग गई, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर एवं वार्ता करके अवगत कराया गया है कि 11 000 केवीए एवं एलटी लाइनों पर आने वाले पेड़ों की छटाई कराई जाए और जिन पेड़ों की ऊंचाई अधिक है उनको ऊपर से काम किया जाए।

सेक्टर 27, RWA अध्यक्ष राजीव गर्ग ने बताया कि डी 97 में खजूर का पेड़ काफी लंबा हो गया है और वह झुक कर 11000 की लाइन के ऊपर आ रहा है कई बार इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया है कि जानमाल का नुकसान हो सकता है।  लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों के ऊपर कोई असर नहीं पड़ा, जिनका खामियाजा निवासियों को भुगतान पड़ रहा है।

आज सुबह खजूर के पेड़ में 11000 की लाइन में आने के कारण आग लग गई और वह नीचे खड़ी गाड़ियों के ऊपर गिरने के कारण गाड़ियों में भी आग लग गई समय रहते निवासियों की तत्परता, विधुत विभाग एवं फायर ब्रिगेड विभाग के सहयोग से बचाव कर लिया गया  नहीं तो यह आग भड़क कर घरों को भी नुकसान पहुंचा सकती थी ।