डॉ. अमित कपूर ने गरीब बच्चों का मुफ्त इलाज करने का लिया संकल्प
"नेकी का डब्बा" के मिशन की सत्यनिष्ठा से प्रेरित होकर, डॉ. अमित कपूर, एक अनुभवी बाल रोग विशेषज्ञ, अब "नेकी का डब्बा" के साथ जुड़ गए हैं और गरीब बच्चों का मुफ्त इलाज करने का संकल्प लिया है।
डॉ. कपूर, पावी चाइल्ड क्लिनिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के संस्थापक और निदेशक, ने "नेकी का डब्बा" के साथ जुड़कर गरीब माता-पिता के बच्चों का मुफ्त इलाज (OPD) करने का संकल्प लिया है, जो एक अत्यधिक सराहनीय और मानवतापूर्ण कदम है।
इस साझेदारी से हमें अपने "नेकी की दवा" मुहिम में नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। हम गरीब और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होंगे। हमें विश्वास है कि डॉ. कपूर की विशेषज्ञता और समर्थन से हम अपने मुहिम में और भी ज्यादा सफल होंगे और बीमार रुग्ण मासूम जिंदगियों में एक राहत ए रूह बनकर जियेंगे।
इस मुहिम का नाम जानी मानी उपन्यास लेखिका सपना जैन ने _"नेकी की दवा" एक मुहीम जान बचाने की.._ रखा है।


