ईकोटेक 12 इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई

ईकोटेक 12 इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। ईकोटेक 12 औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की पंजीकृत संस्था, ईकोटेक 12 इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया 6 अगस्त 2022 को सम्पन्न हुई। जिसमें सभी कार्यकारिणी के सदस्य (कुल 10) निर्विरोध चुने गए। आज आयोजित बैठक में सभी चयनित सदस्यगण शामिल हुए जिसमें विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से नाम तय किए गए। अध्यक्ष पद पर नरेश कुमार गुप्ता, महासचिव पद पर मनीष कुमार अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद पर पी के अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद पर करण अनेजा एवं संयुक्त महासचिव पद पर साहिल कुमार का नाम तय किया गया।  कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रेय गुप्ता, नवीन कुमार सचदेवा, कीरत चौधरी, श्रीमती चाँदनी श्रीवास्तव व नन्दकिशोर चुने गए।

बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में इकाइयों के विकास हेतु मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता और सुरक्षा पर चर्चा हुई और उसकी रूपरेखा बनाई गई। इस बैठक में ईकोटेक-12 के सम्पूर्ण औद्योगिक क्षेत्र को gated औद्योगिक क्षेत्र बनाने पर विचार हुआ जिसके भीतर पुलिस चौकी की व्यवस्था कराने, गलियों में पुलिस की गश्त बढ़वाने, मुख्य द्वार पर चौकीदार नियुक्त कराने, रात्रि में केवल एक गेट को छोड़ कर बाकी के सभी गेट बंद कराने पर विचार हुआ।

औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता रखने, सौंदर्यीकरण कराने, ग्रीन बेल्ट (हरित पट्टी) विकसित कराने, अनधिकृत खोखा पटरी को बंद कराने और कियोस्क की व्यवस्था कराने पर भी विचार विमर्श हुआ।