पोरवाल समाज सेवा समिति नोएडा महानगर की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, सदस्य बढ़ाने पर दिया जोर

पोरवाल समाज सेवा समिति नोएडा महानगर की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, सदस्य बढ़ाने पर दिया जोर

नोएडा: सेक्टर 20 स्थित श्री हनुमान मंदिर में पोरवाल समाज सेवा समिति नोएडा महानगर की कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें नोएडा, खोड़ा, शाहदरा, दक्षिणपूरी दिल्ली एवं ख्याला दिल्ली आदि मंडलों के पदाधिकारियों, सदस्यों ने भाग लिया।

 इस बैठक का उद्देश्य संस्था को और प्रभावशाली बनाने के लिए एवं आपसी संबंध और प्रगाढ़ हो इसके लिए और क्या क्या प्रयास किए जाएं जिससे संस्था मजबूत हो और समाज की सेवा में गतिशीलता लाई जा सके आए हुए लोगों ने अपने अपने विचार रखे, बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पोरवाल समाज के लोग अपनी खुशियों के अवसर जैसे जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि के अवसर पर पोरवाल समाज  राहत कोष में स्वेच्छा से सहयोग करें जिससे राहत कोष के माध्यम से जरूरत मंद लोगों की मदद हो सके, इस क्रम में सर्व प्रथम गोविंद बल्लभ पोरवाल दक्षिण पुरी दिल्ली बालों ने रुपया 21000 की सहयोग राशि दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री श्रीकांत पोरवाल ने अपने विचार रखते हुए सभी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को संस्था से जुड़ने के लिए आवाहन किया।

सुधीर चन्द्र पोरवाल मुख्य संरक्षक एवं राष्ट्रीय चेयरमैन ने कहा कि नोएडा में हमें हर महीने बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है जिससे शीघ्र ही बड़ा कार्यक्रम किया जा सके उन्होंने यह भी बताया कि पोरवाल राहत कोष में जो भी पैसा आएगा वह सिर्फ गरीब बच्चों की पढ़ाई, गरीब कन्याओं की शादी गरीब असहाय लोगों को रोजगार दिलाने एवं जो लोग इलाज नहीं करवा सकते उनकी सहायता के काम में लगाया जाएगा है, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।

बैठक में एक निर्णय यह भी लिया गया है कि 08 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी के समर्थन में वैश्य समाज के साथ मिलकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया जाएगा। 

बैठक में संरक्षक गोविंद पोरवाल, कोषाध्यक्ष मधुकांत पोरवाल, ओम प्रकाश पोरवाल, शिव प्रकाश पोरवाल, व.उपाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र पोरवाल, संगठन मंत्री नवीन पोरवाल, नोएडा अध्यक्ष मनोज गुप्ता, वरिष्ठ महासचिव संदीप पोरवाल, महासचिव सुभाष पोरवाल, अरविंद कुमार पोरवाल गुड़गांव, युवा अध्यक्ष अमित पोरवाल नोएडा, महिला अध्यक्ष ज्योति पोरवाल, रा.महिला अध्यक्ष कनक लता पोरवाल आदि ने भी अपने अपने विचार रखे, वरिष्ठ महासचिव ओम प्रकाश पोरवाल के प्रस्ताव पर निर्णय लिया कि शीघ्र ही सभी मंडलों की बैठक कर उनकी सहमति से मंडलों की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा जिससे पोरवाल समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने को सम्मानित महसूस कर सके।

 इस बैठक में नारायण हरि पोरवाल, नरेश चन्द्र पोरवाल,  अशोक पोरवाल कल्लू, शिवकुमार पोरवाल, राजेश गुप्ता ,कुसुम गुप्ता ,सुषमा पोरवाल खोड़ा ,अरुण पोरवाल, मयंक पोरवाल, योगेश पोरवाल, गोविंद बल्लभ पोरवाल ,राम शंकर गुप्ता, अवनीश कुमार पोरवाल, राजीव पोरवाल, पप्पू पोरवाल ,गौरव गुप्ता, शिवानी पोरवाल ,सरोजनी पोरवाल, अंजू पोरवाल इंदिरापुरम ,सपना गुप्ता, नीतू गुप्ता, तृप्ता पोरवाल,सुधीर कुमार खोड़ा , डॉ चंद्र शंकर पोरवाल, अतुल गुप्ता, संजय पोरवाल, अमित पोरवाल बंटी ,राकेश कुमार पोरवाल खोड़ा, राजेश कुमार पोरवाल सेक्टर 27, राजीव गुप्ता सेक्टर 26, नितिन पोरवाल खोड़ा ,नरेश पोरवाल शाहदरा, सर्वेश पोरवाल शाहदरा, मुकेश पोरवाल शाहदरा, रवि शंकर गुड्डू शाहदरा आदि ने भी अपने अपने विचार रखे।

समापन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों का राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत पोरवाल ने धन्यवाद किया एवं सभी की शंकाओं का समाधान करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य पोरवाल समाज की सेवा करना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है हमारा उद्देश्य समाज में शिक्षा संस्कार सहयोग और एकता को मजबूत करना है लोगों की सहायता के लिए आप सभी समाज के लोग आगे आयें और जरूरत मंद लोगों की मदद करें आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से हम पोरवाल समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे आपके द्वारा अपने व्यस्त समय में से थोड़ा समय निकाल कर आने के लिए आप सभी का बहुत बहुत आभार, बैठक शुरू होने से पहले महाराजा टोडरमल जी एवं माता लक्ष्मी जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और उसके बाद सभी पदाधिकारियों/सदस्यों एवं आये हुए अतिथियों का पटका पहना कर स्वागत किया गया  बैठक के उपरांत सभी ने दोपहर का भोजन साथ साथ ग्रहण किया !