FEVA के दिशानिर्देशों पर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए 25 देशों की यात्रा पर फीवा रथ रवाना

FEVA के दिशानिर्देशों पर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए 25 देशों की यात्रा पर फीवा रथ रवाना

नोएड़ा। फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिकल व्हीकल एसोसिएशन (FEVA) जननायक शांति राजदूत अमरजीत सिंह चावला (65 वर्षीय) का समर्थन करता है। 25 देशों की यात्रा (टोयोटा फॉर्च्यूनर) FEVA की हरी झंडी से प्रारम्भ हुई जो लगभग 1000 दिन तक जारी रहेगी, डॉ राजीव मिश्रा के आग्रह पर वह भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया में फैलाएंगे ।

यह FEVA के मार्गदर्शन से भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है। उनके विश्व भ्रमण के मिशन को प्रोत्साहित करने के लिए FEVA के अध्यक्ष डॉ.एस.के.सरोज और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राजीव मिश्रा और अन्य सभी अधिकारी वहां मौजूद थे।

फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल के डॉ. सरोज और डॉ. राजीव को मारवाह स्टूडियो, फिल्म सिटी, नोएडा में संदीप मारवाह (अध्यक्ष) ने भव्य स्वागत समारोह किया। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा, ईवी और अन्य तकनीकी पहलुओं के प्रति फ़ीवा (FEVA) के मिशन की बहुत सराहना की। उन्होंने आगे भी अपने सर्वोत्तम मार्गदर्शन के साथ FEVA का समर्थन करने की प्रतिबद्धता जताई। वहां सभी गणमान्य व्यक्तियों ने FEVA को सुना।