शहर के मुद्दो को लेकर फोनरवा प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में औधोगिक विकास मंत्री नन्दी से की मुलाकात
नोएडा शहर के मुद्दो को लेकर कल शाम को औधोगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल नन्दी जी से उनके आवास लखनऊ में फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा जी के नेतृत्व में फोनरवा का प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई। बैठक में नोएडा के विकाश तथा अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई*,
नोएडा के समग्र विकास में फोनरवा व आर.डब्लू.ऐ की महत्वपूर्ण भूमिका है फोनरवा सभी आर.डब्लू.ऐ की मदर बाँडी के रूप में शहर की समस्याओ को प्राधिकरण के समक्ष रखती है जिनका काफी हद तक प्राधिकरण द्वारा समाधान भी किया जाता है, किन्तु वर्तमान में नोएडा जैसे उभरते शहर में कुछ व्यवस्थाएं बहुत जरूरी है_

नोएडा में सस्ती और समावेशी हाउसिंग स्कीम की आवश्यकता है
नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रमुख औधोगिक और आवासीय केन्द्र है, प्राधिकरण द्वारा समय समय पर विभिन्न सेक्टरों में आवासीय एवं इंडस्ट्रियल प्लाट्स की योजनाएँ तो लाई जाती है परन्तु चूंकि ये सभी स्कीम नीलामी प्रक्रिया ओर एक मुश्त भुगतान के आधार पर आयोजित की जाती है जिससे इन योजनाओं का लाभ केवल ओर केवल धनी व्यक्ति बिल्डर्स एवं प्रोपर्टी से संबंधित लोग ही उठा पाते है, क्योकि नीलामी में कीमत इतनी अधिक पहुँच जाती है कि मध्यम वर्गीय लोग इन योजनाओं में चाह कर भी हिस्सा नही ले पाते, नोएडा में बहुत बडी संख्या में मध्यम वर्गीय तबका रहता है जिसके लिए प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री आवासीय जैसी योजनाएँ लाई जाये जिससे सस्ते व समावेशी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के द्वारा नीलामी व एक मुश्त भुगतान के स्थान पर लाँटरी सिस्टम व किस्तों में भुगतान का विकल्प दिया जाऐ, ताकि सभी वर्गो के लोगो को समान अवसर मिल सकें।
नोएडा शहर के सभी खुले हुए नालों को कवर किया जाए
पहले से ही नोएडा में जनसंख्या का घनत्व इतना बढ चुका है कि पोलूशन के हिसाब से नोएडा साल के 7 महीने रेड जोन में आता है उपर से नोएडा शहर में खुले हुए नालों से निकलने वाली सल्फर गैस की वजह से हवा प्रदूषित होती जा रही है घरों में व गाडियों में लगने वाले एयर कंडिशनर केवल दो-तीन साल में ही खराब हो रहे है उन सभी नालों को कवर किया जाये एवं नोएडा शहर की अतिक्रमण,जल भराव,वेंडिंग ज़ोन , बिजली पानी , उद्यान एवं ओवर फ्लो हो रही सीवरेज सिस्टम की जन समस्याओं को दुरुस्त करने के लिए भी निवेदन किया।
मंत्री जी ने सभी समस्याओ को बडी ध्यान पूर्वक सुना व आश्वासन दिया कि बे बहुत जल्द ही नोएडा आकर फोनरवा के पदाधिकारियों एवं प्राधिकरण के सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग करेगें और आरडब्ल्यूए द्वारा दी गई जनहित के हित में दी गई समस्याओं का समय बद्ध निस्तारण करायेगें*
प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ट उपाध्यक्ष विजय भाटी,उपाध्यक्ष संजय चौहान, संयुक्त सचिव एडo कोसिंदर यादव, लीगल सचिव उमाशंकर शर्मा संयुक्त सचिव ह्रदेश गुप्ता आदि शामिल रहे।


