बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अधिवक्ता रमेश चंद्र श्रीवास्तव का निधन
वाराणसी। वाराणसी के जाने-माने अधिवक्ता व बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अधिवक्ता रमेश चंद्र श्रीवास्तव का निधन उनके पैतृक निवास कालीमहल वाराणसी में हुआ।
रमेश चंद्र श्रीवास्तव के छोटे भाई व पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक कायस्थ सभा नोएडा राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि उनके बड़े भाई रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने प्रातः 8:00 बजे अंतिम सांस ली, वह बनारस के जाने-माने वकील थे तथा पूर्व सभासद होने के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रहे थे।
राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया।


