बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने लगाया जन चौपाल, सुनी जन समस्याएं

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने लगाया जन चौपाल,  सुनी जन समस्याएं

गाजीपुर। बिरनो बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह शनिवार की शाम बिरनो ब्लॉक के तांती गांव मे सोनू राम के आवास पहुंचे और वही जन चौपाल के माध्यम से लोगो के समस्याओ को जाना मौजूद लोगों ने प्रमुखता पूर्वक नहर में पानी का ना होना अपनी समस्या को रखा वही मंत्री द्वारा इस समस्या पर बहुत जल्द समाधान किए जाने की बात कहां गया । इस मौके बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब सरकार आपकी समस्याओं को सुनने के लिए आपके दरवाजे चलकर आई है वही आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी कटिबद्ध है । 

जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे जन चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मा मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाकर शुद्ध शासन की मानसिकता के साथ लोकतंत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार मजबूती प्रदान कर रही है।बिना भेद हर व्यक्ति और हर क्षेत्र के विकास के संकल्पों को लेकर समाज के मजबूती के लिए सरकार काम कर रही है। इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री प्रभुनाथ चौहान जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, धनंजय प्रजापति प्रधान, रमेश सिंह, किशन सिंह, डब्लू सिंह ,राजेश चौहान, प्रमोद सिंह, अमित सिंह, छोटू विश्वकर्मा, अनिल राजभर ,राजेश कुमार, राहुल, मनोज सिंह, चतुर्भुज चौबे, पप्पू यादव, अशरफ अली, खंड विकास अधिकारी बिरनो, एडीओ पंचायत बिरनो

 सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।