पूर्व सैनिक लक्ष्मण प्रसाद लोधी की PDA महापंचायत सफलतापूर्वक संपन्न

पूर्व सैनिक लक्ष्मण प्रसाद लोधी की PDA महापंचायत सफलतापूर्वक संपन्न

बदायूं न्यूज़ । समाजवादी सोच और PDA पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक की एकजुटता की ताकत आज बदायूं की धरती पर साफ देखने को मिली। वरिष्ठ सपा नेता लक्ष्मण प्रसाद लोधी जी द्वारा आयोजित 'PDA महापंचायत' में काफी कार्यकर्ताओं और सम्मानित जनता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।

मुख्य अतिथि: आदित्य यादव जी सांसद, बदायूं विशिष्ट अतिथि: मानपाल सिंह पूर्व शिक्षा मंत्री कार्यक्रम अध्यक्ष: आशीष यादव जिलाध्यक्ष, बदायूं साथ ही जिला महासचिव इसरार अहमद गद्दी, हरीश संखधार, मोहत्साम सिद्दीकी, पंडित आर.के. शर्मा, डॉ. जी.राज यादव, नगर अध्यक्ष सपा कार्यकर्ता कुमार सैन राजपूत शिशुपाल राजपूत  एवं समस्त वरिष्ठ सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान आयोजक लक्ष्मण प्रसाद लोधी जी द्वारा उपस्थित बहुत ही लोगों  सम्मानित साथियों के लिए विशाल भोजन-भंडारे की उत्तम व्यवस्था की गई जनता की भीड़ को देखते हुए ऐसा लगा कि अगर लक्ष्मण प्रसाद लोधी का इस विधानसभा से टिकट होता है तो जनता काफी हद तक उनके साथ देगी ।