70 साल से अधिक वरिष्ठ जनों के लिए आयुष्मान कार्ड का लगा नि:शुल्क कैंप
नोएडा। सेक्टर 12 स्थित सूर्या संस्थान की संस्थापिका और भारत की मशहूर समाजसेविका आशा रानी वोहरा जी की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी के नेतृत्व में चल रहे "गोपाल नमो सेवा केंद्र" के माध्यम से 70 साल से अधिक वरिष्ठ जनों के आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क रूप से बनाकर उनके पीवीसी कार्ड गोपाल कृष्ण अग्रवाल के हाथों से वितरित किए गए।इस मौके पर सूर्या संस्थान से देवेंद्र मित्तल , राम शरण गौड़ ,शीला झुनझुनवाला, गीता शर्मा , बृजेंद्र त्रिपाठी सहित सभी लोग शामिल हुए और वोहरा जी के प्रति उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया।

"गोपाल नमो सेवा केंद्र" द्वारा लगाए गए इस मेगा आयुष्मान कैंप में पेंशन,राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, ई-श्रम कार्ड सहित कई और अन्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को प्रदान की गई।


