पर्यावरण सुरक्षा ही जीवन रक्षा है- ब्लाक प्रमुख राजन सिंह

पर्यावरण सुरक्षा ही जीवन रक्षा है- ब्लाक प्रमुख राजन सिंह

गाजीपुर। बिरनो ब्लाक अंतर्गत शेखपुर ग्राम पंचायत स्थित हनुमान मंदिर पर बिरनो ब्लॉक प्रमुख ने 501 छायादार वृक्षो का पौधरोपण किया। ईस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि पौधे पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं और जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं।

 उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वह शादी, विवाह आदि कार्यक्रमों में गिफ्ट के साथ-साथ एक पौधा भी उपहार के रूप में दें। खुद भी अपने आसपास एक-एक पौधा लगाएं और औरों को भी प्रेरित करें। यदि हम सभी लोग मिलकर संकल्प ले की हम पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाएंगे तो निश्चित रूप से प्रदेश अन्य प्रदेशों में हरा भरा प्रदेश कहलाएगा। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी त्रिवेणी राम, एडीओ पंचायत अवनेद्र कुमार, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र शर्मा ग्राम विकास अधिकारी कुमुंद श्रीवास्तव,विजय श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह , यादव उपेंद्र यादव कमलेश यादव अवधेश यादव शिवकुमार कुशवाहा आदि रहे।