श्रीजी गौसदन में मनाया गया गोवर्धन पूजा
नोएडा। श्रीजी गौसदन, सेक्टर-94, नोएडा में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। गोवर्धन पूजा गौशाला में सुबह 9 बजे आरंभ हुई, जिसमें मुख्य यजमान श्री आर.ए. गोयल जी सह परिवार उपस्थित रहे। तत्पश्चात श्रीमती राधा शर्मा जी के द्वारा सुंदर भजनों का गायन हुआ।

गौशाला में उपस्थित सभी गौ भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ,इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे प्रसाद-भंडारे का वितरण किया गया। इस आयोजन में शहर के सभी गणमान्य और श्रीजी गौ सदन की समस्त कार्यकारिणी एवं गौ भक्त उपस्थित रहे।

इसके साथ ही 1 नवंबर 2022, मंगलवार को श्रीजी गौसदन में गोपाष्टमी महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही गोपाष्टमी पर्व से पहले 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक रोज सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक नोएडा के विभिन्न सेक्टरों प्रभात फेरी भी निकाली जाएंगी।


