आईएमएस में मनाया गया हैलोवीन डे
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में हैलोवीन डे मनाया गया। मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भूत, चुड़ैल एवं जादूगर बनकर दर्शकों को डराया। वहीं सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए हैलोवीन की थीम पर आधारित कॉस्ट्यूम, मेकअप, फोटोग्राफी एवं फिल्म स्क्रीनिंग प्रतिस्पर्धा भी रखी गई।

मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम कार्टून फिल्म के माध्यम से सभी को हैलोवीन के बारे में बताया गया। इसके उपरांत संस्थान के छात्रों ने हैलोवीन कॉस्ट्यूम पहन कर रैंप वॉक किया।

कार्यक्रम के दौरान आईएमएस कल्चरल क्लब की हेड ओसिन एडवर्ड ने बताया कि हमें किसी भी डरावनी चीज से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उसका सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भूत, चुडैल, जादूगर के डरावने चेहरों के साथ अपनी प्रस्तुति दी।


