हमारा शिक्षालय फाउंडेशन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 

हमारा शिक्षालय फाउंडेशन ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस 

नोएडा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  किसान यूनियन सामाजिक महिला प्रकोष्ठ व हमारा शिक्षालय संस्था ने नोएडा सेक्टर 63 स्थित पार्क मे 50 से अधिक नीम, आम और अमरूद के पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति एक छोटी-सी सार्थक पहल की है।

यह पौधे नि शुल्क शिक्षा केंद्र में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने लगाए व शपथ ली है कि इन पौधों को वृक्ष बनने तक इनकी देखभाल करेंगे। यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को यह सीख देने का भी माध्यम है कि वृक्ष ही जीवन हैं।

इस मौक़े पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राशि राणा और हमारा शिक्षालय संस्था के अध्यक्ष श्री आशीष शर्मा एवं अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।