अनाथ दिव्यांग आश्रम में किया भोजन वितरण

अनाथ दिव्यांग आश्रम में किया भोजन वितरण

बिजनौर।PNI News। अद्विक आर्या सेवा संस्थान ने फूड फॉर लाइफ प्रोजेक्ट के तहत आर्य नगर मुस्सेपुर स्थित अनाथ दिव्यांग आश्रम में भोजन वितरण किया।

अद्विक सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य शिक्षा-स्वास्थ्य एवं महिला - बाल विकास के साथ-साथ वृद्धों की सेवा करना है।
कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन में हमारी संस्था में फूड फॉर लाइफ प्रोजेक्ट शुरू किया है, इसी कड़ी में आज हमने आर्य सुगंध संस्थान जो कि अनाथ दिव्यांग आश्रम है में भोजन की व्यवस्था की जिसमें पूरी छोले, चावल, मिक्स वेज, रायता, मिठाई आदि की व्यवस्था की।
वर्तमान में आश्रम में लगभग 30 बुजुर्ग 75 बच्चे और 15 कर्मचारी रहते हैं। प्रबंधिका कमलेश आर्या गर्जना आर्या व समस्त आश्रम परिवार ने संस्था के पदाधिकारीयो का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी विजय कांत मिश्रा, चन्द्र कांत मिश्रा, सुजीत मिश्रा, योगेश पटनी अजीत मिश्रा, आशीष चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।