वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान में हुआ हवन-यज्ञ एवं शस्त्र पूजन
नोएडा। आज 2 अक्टूबर 2025 को वीर कुंवर सिंह शोध संस्थान की ओर से सम्राट पृथ्वीराज चौहान भवन सेक्टर 62 नोएडा पर हवन-यज्ञ एवं शस्त्र पूजन में विधायक पंकज सिंह, एमिटी विश्वविद्यालय के निदेशक आनंद कुमार चौहान तथा पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह को भी तलवार भेंट कर एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
वीर कुंवर सिंह शौध संस्थान के अध्यक्ष प्रेम सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष मानसिंह चौहान, उपाध्यक्ष करतार सिंह चौहान, महासचिव ठा. एम पी सिंह एवं कौषाध्यक्ष राकेश चौहान ने सभी अतिथियो एवं आगंतुकों का स्वागत किया। श्री वाई पी सिंह राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री मदन चौहान (पूर्व मंत्री) आदि समस्त राजपूतों ने हवन पूजन में भाग लिया।
इस शुभ अवसर पर महेश चौहान अध्यक्ष नौएडा महानगर भाजपा, ठा. एन पी सिंह, कुलदीप सिंह परमार, रवि प्रधान, डाक्टर मयंक चौहान, ओमवीर राणा, सुरेंद्र प्रधान, कर्नल गजराज सिंह, संजय चौहान, के पी सिंह राघव, धर्मपाल सिंह, सुधीर चौहान,चमन सिंह, श्याम सिंह आदि ने श्रीरामचंद्र जी के प्रतिमा पर फूल अर्पित किए, उसके उपरांत शस्त्रों की विधिवत पूजा की गई।
नवीन राणा, रोहतास चौहान, रूद्रप्रताप सिसौदिया, मास्टर छैल सिंह,सुंदर राणा, योगेन्द्र चौहान,नीरज सिंह,धीर सिंह, मनोज चौहान, कमल सिंह सिसौदिया,एस पी राघव, एडवोकेट नेपाल सिंह आदि सम्मिलित हुए।


