चैलेंजर्स की पाठशाला के 180 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जाँच
चैलेंजर्स की पाठशाला के 180 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जाँच
नोएडा। चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल के सहयोग से सेक्टर- 22,107, खोड़ा स्थित चैलेंजर्स की पाठशाला पर छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जाँच के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मलिन बस्तियों के बच्चों की बीएमआई, नेत्ररोग, शारीरिक स्वास्थ्य, और दंतरोग की जांच की और उन्हें उनकी समस्याओं के सर्वोत्तम समाधान के लिए उपाय बताये।

चैलेंजर्स ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा ने चिकित्सकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि संस्था द्वारा बच्चों के लिए समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किये जाते हैं जिससे बच्चों में कुपोषण की मात्रा को कम किया जा सके। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से तकरीबन 180 विद्यार्थियों को लाभ पहुंचा। इस मौके पर लवकुश, रोशनी कुमारी, गीतिका आर्या, भावना संधू, पारुल सक्सेना, सौरभ, चाँदनी, राजेश्वरी, रिया आदि मौजूद रहे।


