नवरत्न शीत कवच अभियान

नवरत्न शीत कवच अभियान

नोएडा।PNI News। गरीब गरीब बच्चों को कडकडाती ठंड से बचाव के लिए चल रहे नवरत्न फाउंडेशन्स के शीत कवच अभियान के चौथे चरण में बी.एस. फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती बबिता शर्मा जी के सहयोग से आज सेक्टर 17 के जे जे कॉलोनी शिव नगरी में स्थित अपना स्कूल के पढ़ने वाले बच्चों को गर्म स्वेटर का वितरण किया गया और बच्चों को कोरोना से बचने के भी उपाए भी बताये गये. बच्चों में कोरोना से बचाव एवं शिक्षा ग्रहण के लिए उत्सुकता देखते ही बनती थी।

इस अवसर पर नवरत्न के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, अपना स्कूल की संचालिका एवं दीदी की रसोई की संस्थापिका ऋतू सिन्हा एवं अदित भटनागर उपस्थित रहे।