माँ यमुना के संरक्षण और संवर्धन की अलख जगाने के लिए यमुना तट पर बनाई मानव श्रृंखला

माँ यमुना के संरक्षण और संवर्धन की अलख जगाने के लिए यमुना तट पर बनाई मानव श्रृंखला

नोएडा। माँ यमुना के संरक्षण और संवर्धन की अलख जगाने के लिए वाईएसएस टीम के साथ यमुना संसद के सहयोग से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, पर्यावरणविदों और वैज्ञानिकों ने कालिंदी कुंज यमुना तट पर मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया है। सभी ने मां यमुना को अविरल और निर्मल रखने की शपथ ली है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए सभी संघर्ष करने को तत्पर हैं ताकि हमारी अगली पीढ़ियाँ भी यमुना नदी का संगम देख सकें और उसकी सुंदरता और प्राकृतिक समृद्धि का आनंद ले सकें।

सचिन गुप्ता ने बताया कि इस मानव श्रृंखला के माध्यम से हमारा उद्देश्य है यमुना नदी के संरक्षण को सार्थक एवं सहज बनाना। हम अपने संगठनों, स्वयंसेवी समूहों, नागरिकों, और दिल्ली की आम जनता के साथ साझा में जुटकर एक बड़ा परिवर्तन ला रहे हैं। हम यमुना नदी को जीवनदायी स्रोत और पर्यावरणीय धरोहर के रूप में सुरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर हम सभी संघर्षकों, सहयोगियों और साझा कर्मियों को धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम की संभावनाओं को साकार किया है। हम आपकी आश्वासन देना चाहते हैं कि हम इस अभियान को निरंतर और सफलतापूर्वक चलाएंगे ताकि यमुना नदी के संरक्षण की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन लाया जा सके।