अगले वर्ष और भी धूमधाम से होगी रामलीला - मुन्ना कुमार शर्मा
नोएडा।PNI News। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीरामलीला मंचन व श्रीरामलीला महोत्सव के सफलता पूर्वक संपन्न होने के लिए नोएडा पुलिस, प्रशासन, नोएडा प्राधिकरण, मीडिया व नोएडा वासियों को हृदय से धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा है कि नोएडा पुलिस, प्रशासन, नोएडा प्राधिकरण, मीडिया व नोएडा वासियों को हम हृदय से आभार प्रकट करते हैं क्योंकि सभी के सहयोग व पूर्ण समर्थन के कारण ही महोत्सव पूर्णतः सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया हैं, मीडिया के लोगों ने रामलीला मंचन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया उनके साथ साथ नोएडा वासियों ने भी रामलीला मंचन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। नोएडा वासियों का सहयोग यह साबित करता है कि नोएडा एक सुसंस्कृत व सजीव शहर है। रामलीला मंचन व दशहरा उत्सव में लाखों लोगों की भागीदारी से आयोजन समिति का उत्साहवर्धन हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि अगले वर्ष श्रीराम मित्र मंडल नोएडा श्रीरामलीला का मंचन और भी भव्य तरीके से आयोजित करेगी। प्रभु राम की कृपा और शहरवासियों के सहयोग से हम लगातार भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का पुण्य कर्म करते रहेंगे।
मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना का पुतला जलाकर हमने कोरोना का पूरी तरह से सफाया करने का सन्देश दिया है।हमें कोरोना को हराना है।कोरोना को हराने के लिए हमें कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करते रहना है। हमेशा फेस मास्क पहनकर रहना है और सामाजिक दूरी का पालन करना है।


