नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में IEX द्वारा ₹5 लाख मूल्य की पुस्तकों का हस्तांतरण समारोह संपन्न
नोएडा। पुस्तकें केवल काग़ज़ों का संग्रह नहीं होतीं, बल्कि वे विचारों की धरोहर, अनुभवों की विरासत और समाज के भविष्य की आधारशिला होती हैं। जब समाज शिक्षा और पुस्तकों में निवेश करता है, तब वह आने वाली पीढ़ियों के चरित्र, चेतना और नेतृत्व क्षमता को सशक्त करता है। इसी भावना को साकार करते हुए नोएडा लोकमंच के तत्वावधान में 23 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार को नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी, सेक्टर-15, नोएडा के परिसर में पुस्तक हस्तांतरण समारोह गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह आयोजन आईईएक्स (इंडियन एनर्जी एक्सचेंज) सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा CSR पहल के अंतर्गत नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी को प्रदान की गई शैक्षिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित लगभग ₹5 लाख मूल्य की पुस्तकों के हस्तांतरण के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा एवं आईईएक्स (इंडियन एनर्जी एक्सचेंज) सॉफ्टवेयर के चेयरमैन सत्यनारायण गोयल, सीएफओ विनीत हरलालका द्वारा पुस्तकों का विधिवत नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी को हस्तांतरण किया गया। साथ ही नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना, गिरजा सिंह, विशाल गोयल, संजय बाली, विनोद पांडे, लाल सिंह, विनोद शर्मा, विभा बंसल, रामकृष्ण, लुबना सैफी, मुकेश शर्मा सुनीता खटाना, राजेश्वरी त्यागराजन, ध्रुव, गौरव, राकेश, वेद प्रकाश गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, रोशनी और आईईएक्स से अनुज जैन, जाहिद मकबूल पॉल, ललित शर्मा, आदि पुस्तकों के औपचारिक हस्तांतरण की प्रक्रिया नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना के सानिध्य में संपन्न हुई।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं आईईएक्स के प्रतिनिधियों द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं संबोधन दिए गए, जिनमें शिक्षा के क्षेत्र में CSR की भूमिका तथा पुस्तकों के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में इस पुस्तक दान को समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान बताया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें व्यक्ति को विचारशील, अनुशासित और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी बनाती हैं, तथा नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी समाज निर्माण में सशक्त भूमिका निभा रही है l
इस अवसर पर आईईअक्स सॉफ्टवेयर कंपनी के चेयरमैन सत्या नारायण गोयल ने नोएडा लोकमंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने आई० ई० अक्स० सॉफ्टवेयर कंपनी एवं सांसद डॉ. महेश शर्म के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक दूरदर्शी और प्रेरणादायी कदम है।
कार्यक्रम के दौरान पुस्तक दान का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि ये पुस्तकें यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, राज्य लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी और उन्हें सही दिशा प्रदान करेंगी।
इस अवसर पर आईईएक्स के चेयरमैन सत्यनारायण गोयल , सीएफओ विनीत हरलालका, वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा, नृत्यगुरु राजेश्वरी त्यागराजन, सुनीता, विनोद पाण्डेय, गिरजा सिंह,विशाल गोयल, संजय बाली, राम कृष्ण, लुबना, मुकेश शर्मा, सुनीता खटाना, ध्रुव,गौरव, राकेश, वेद प्रकाश गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, रोशनी, एरम फिरदौस सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थित रही वही समारोह का समापन नोएडा लोकमंच की कोषाध्यक्ष सुश्री विभा बंसल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


