गोचर भूमि, गो सेवा के लिए जगह की मांग को लेकर नागा साधुओं का नोएडा प्राधिकरण पर धरना जारी

गोचर भूमि, गो सेवा के लिए जगह की मांग को लेकर नागा साधुओं का नोएडा प्राधिकरण पर धरना जारी

नोएडा। नागा बाबा वृंदावन मॉट , मथुरा के सौजन्य से नोएडा में गोचर भूमि, गो सेवा के लिए जगह की मांग को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना 9वें दिन भी जारी रहा।
माधव गिरी गाय वाले बाबा ने प्रेस वार्ता में बताया कि यहां साधु-संत, सत्य - सनातन धर्म की रक्षा, गो सेवा, गौशाला की मांग को लेकर ठंड में बैठे हैं पर नोएडा प्राधिकरण ने साधु -संतों को भी अनदेखी कर उन्हें कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई है, उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारियों को साधु -संतों का सम्मान करना नहीं आता। 9 दिन बीतने के बाद भी नोएडा प्राधिकरण का कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया। लेकिन नोएडा प्राधिकरण पर इस बार नागा साधुओं का अनिश्चित कालीन धरना जारी है और उन्होंने यहां अपनी धूनी जमा रखी हैं।

माधव गिरी ने बताया कि उनकी जो मांग है उसे प्राधिकरण को मानना ही होगा अन्यथा भारी संख्या में नागा साधुओं जमावड़ा होगा और इस आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा साथ ही यह कहा कि नोएडा प्राधिकरण को गोचर भूमि के बारे में बताना होगा और जगह को गाय माता के छोड़ना होगा।

साथ ही प्राधिकरण को यह भी बताना होगा कि वह जमीन कहां है ? क्या उस जमीन को नोएडा प्राधिकरण ने बेच दिया है या किसी बिल्डर को बड़ी इमारत बनाने के लिए दे दिया गया है। उन्होंने कहा को नोएडा में साधु -संतों द्वारा जो गो शालाएं चल रही है, उसमें बिजली -पानी की सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।  प्राधिकरण की जिम्मेदारी है की इसे वह तुरंत उपलब्ध कराए।

उन्होंने यह भी कहा कि नोएडा प्राधिकरण ने शहर में सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराया है, लेकिन गाय के लिए कोई सुविधा प्रदान नहीं की है। शहर में कुतों के लिए जगह तो दी गई, रेल , ट्रांसपोर्ट भी है, पर गो सेवा के लिए जगह निश्चित नहीं है, उन्होंने गाय माता को राज्य का दर्जा देने की मांग भी की है, उन्होंने कहा कि नोएडा में गोचर भूमि की खसरा -खतौनी प्राधिकरण को दिया गया है। उस जमीन को प्राधिकरण ने बिल्डरों को बेच दिया है। उन्होंने बताया कि वे शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे हैं। उनके साथ सारे अखाड़े के साधु -संत साथ हैं।

इस मौके पर गोपाल गिरी, गोविंद गिरी, सुग्रीव, राजेश्वर गिरी, अजित गिरी आदि कई नागा संत उपस्थित रहे।