सष्टाप्रीति उत्सव श्रद्धा, संस्कृति और भक्ति भाव के साथ भव्य रूप से संपन्न
नोएडा, आज सष्टाप्रीति का पावन उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के प्रातः सत्र में वंदना त्रिपाठी, एसीईओ, नोएडा अथॉरिटी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।
सायंकालीन सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में यमुना प्रसाद, डीसीपी, नोएडा ने सहभागिता

कर आयोजन को सम्मानित किया। उनके साथ डोमिनिक जोसेफ, ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट, वर्ल्ड मलयाली काउंसिल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त के. अरुणाचलम, अध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर साउथ इंडियन एसोसिएशन, टी. पी. नंदन, के. वेणुगोपाल, मोहन नायर तथा अनेक अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “अयप्पा चैतन्यम”—एक डिजिटल शॉर्ट म्यूजिकल फिल्म की प्रस्तुति रही। भगवान अयप्पा की आध्यात्मिक चेतना, मंडलम काल की पवित्रता और भक्तिभाव को कलात्मक दृष्टि से प्रस्तुत करती इस फिल्म को उपस्थित दर्शकों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा व्यापक सराहना प्राप्त हुई।
सष्टाप्रीति उत्सव ने नोएडा में बसे दक्षिण भारतीय समुदाय को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से एक सूत्र में बांधते हुए परंपरा और मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति की। आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल एवं स्मरणीय बन सका।


