सड़क दुर्घटना में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत
गाज़ीपुर करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के (बाबू लाल का पूरा )करीमुद्दीनपुर गांव निवासी रामप्रसाद सिंह यादव 55 वर्ष गुरूवार की शाम सड़क पार कर खेतों में काम करने जाते समय गंभीर रूप चोटिल हो गए । ग्रामिण इलाज हेतु जिला अस्पताल गाजीपुर ले गये जंहा देर रात डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रामप्रसाद पुत्र सुन्दर यादव उम्र 55 वर्ष गुरूवार की शाम घर से खेतों की तरफ जाते हेतु निकले गांव के सामने मुहम्मदाबाद चितबडागांव मार्ग पार करते समय अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज हेतु परिजन मुहम्मदाबाद ले गए जंहा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख डाक्टरो की सलाह पर परिजन जिला अस्पताल गाजीपुर ले गई जंहा इलाज के दौरान डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रामप्रसाद की पत्नी भागमनी देवी की मौत 5 वर्ष पूर्व हो गयी है अपने पिछे 3 पुत्र धन्नजय संजय मृत्युन्जय 2 पुत्री कंचन व ममता छोड़ गये हैं। भाई मुन्ना सिंह यादव ने शुक्रवार सुबह स्थानीय थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है पुलिस जांच में जूट गयी है।


