पाक्सो एक्ट के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

पाक्सो एक्ट के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

गाजीपुर। थाना शादियाबाद पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

उल्लेखनीय है कि उप निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय अपने हमराहियों के साथ दुर्गा चौक पर मौजूद थे। तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि अभियुक्त मनिहारी होकर गाजीपुर जाने के फिराक में है। यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके उप निरीक्षक अनिल पांडेय ने अपने हमराहियों के साथ मनिहारी मोड़ पर घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कियानी।

गिरफ्तार अभियुक्त देवेंद्र बिंद पुत्र मोहन बिंद निवासी जलालपुर धावा थाना शादियाबाद व पंकज बिंद पुत्र महेन्द्र बिंद निवासी जलालपुर थाना शादियाबाद है।

थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, कांस्टेबल अजय गुप्ता, आनन्द प्रकाश, महेंद्र कुमार शामिल थे।