कोर्ट रूम से अधिवक्ता का चोरों ने उड़ाया 8400 रूपया ।
मुहम्मदाबाद। दीवानी न्यायालय न्यायालय के कछ संख्या तीन में शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे वरिष्ठ अधिवक्ता धनंजय राय अपने न्यायिक कार्य में व्यस्त थे कि अज्ञात चोरों ने उनके पेट के पॉकेट से पर्स गायब कर दिया।पर्स में कुल 8400 रूपये नगद थे । न्यायालय का काम खत्म होने के बाद जब उन्होंने अपना पर्स चेक किया तो पर्स गायब था । धनंजय राय ने घटना की सूचना तत्काल अपने अधिवक्ता साथियों को दिया। जिस पर अधिवक्ताओं ने काफी खलबली मच गई। वही अधिवक्ता के पेट से कोर्ट रूम में रुपए गायब होने का मामला पूरे न्यायालय परिसर चर्चा का विषय बन गया । इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सेंट्रल बार के अध्यक्ष आलोक राय के नेतृत्व में सिविल जज जूडी हरेंद्र कुमार के यहां लिखित प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। जिस पर सिविल जज प्रथम हरेंद्र कुमार ने तत्काल क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद को इस प्रकरण में कार्रवाई का निर्देश दिया। न्यायालय के कोर्ट रूम से अधिवक्ता के साथ किए गए चोरी के मामले को लेकर अधिवक्ताओं में पुलिस निष्क्रियता के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त हहै। वही अधिवक्ता विमल कुमार राय ने बताया कि न्यायालय के आसपास से आए दिन साइकिल मोटरसाइकिल गायब होने का मामला आम बात हो गया है।


