एफडीडीआई मे फैशन डिजाइन प्रदर्शनी और जूरी मूल्यांकन ‘सृजन’ का हुआ आयोजन

एफडीडीआई मे फैशन डिजाइन प्रदर्शनी और जूरी मूल्यांकन ‘सृजन’ का हुआ आयोजन

नोएडा। स्कूल ऑफ फैशन डिजाइन, FDDI नोएडा ने "सृजन" नामक प्रदर्शनी और जूरी मूल्यांकन सफलतापूर्वक आयोजित किया, जिसमें कई डिजाइन मॉड्यूल में रचनात्मकता, नवाचार और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया गया।

फैशन डिजाइन के छात्रों बी. डिजाइन और एम. डिजाइन ने सेमेस्टर के दौरान पढ़े गए सभी विषयों में अपना रचनतमक कार्य प्रस्तुत किया। स्टूडेंट्स ने पूरे सेमेस्टर में अपनी क्रिएटिविटी, स्किल्स और कॉन्सेप्ट्स का इस्तेमाल करके  प्रोडक्ट्स बनाने के लिए काम किया। इससे उन्हें अलग-अलग टेक्निक्स और क्राफ्टिंग के साथ प्रोडक्ट डेवलपमेंट सीखने को मिलता है। यह उन्हें कंस्ट्रक्शन, कॉस्टिंग और एंटरप्रेन्योरशिप की प्रोसेस को समझने में भी मदद करता है।

जिन विषयों का मूल्यांकन किया गया उनमें  फैशन स्टाइलिंग और फोटोग्राफी, कला माध्यम के रूप में टेक्सटाइल, सरफेस एम्बेलिशमेंट, फैशन डिजाइन का सौंदर्यशास्त्र, लेदर प्रोडक्ट डिजाइन, सस्टेनेबल प्रोडक्ट डिजाइन सम्मिलित रहे ।

जूरी पैनल में पिक्टुरामा स्टूडियो की स्टाइलिस्ट और क्रिएटिव डायरेक्टर सुश्री महिमा अरोड़ा के साथ-साथ स्कूल ऑफ फैशन डिजाइन के अनुभवी फैकल्टी सदस्य शामिल राजे , जिन्होंने मिलकर छात्रों के काम का एकेडमिक और इंडस्ट्री-आधारित दृष्टिकोण से मूल्यांकन किया।

प्रदर्शनी में उच्च स्तर के काम की झलक मिली, जिसमें छात्रों ने मजबूत वैचारिक सोच, परिष्कृत सौंदर्यशास्त्र, सोच-समझकर सामग्री की खोज और पेशेवर स्तर की प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन किया। जूरी ने विभिन्न रचनात्मक दृष्टिकोणों, आलोचनात्मक सोच और सेमेस्टर में दिखाए गए समग्र गुणवत्ता की सराहना की।

FDDI एक गहन, इंडस्ट्री से संबंधित एकेडमिक माहौल प्रदान करके भविष्य के लिए डिजाइनरों को तैयार करने की अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखा है, साथ ही व्यावहारिक शिक्षा और विशेषज्ञ मूल्यांकन के अवसर भी प्रदान करता है।

एफ़डीडी आई  नोएडा की कार्यकारी निदेशक – सुश्री मंजू मन ने उनकी क्रिएटिविटी, टैलेंट की प्रशंसा की और स्टूडेंट्स को बेहतर एवं नए कॉन्सेप्ट्स के लिए प्रोत्साहित किया।

कर्नल पंकज सिन्हा, सचिव - FDDI ने एग्जीबिशन का दौरा किया और फैशन डिजाइन स्टूडेंट्स के क्रिएटिव काम की तारीफ़ की।
श्री विवेक शर्मा, प्रबन्धक निदेशक, FDDI ने सभी स्टूडेंट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।