भारतीय वित्त सलाहकार समिति बैंगलोर ने इस्कॉन मंदिर राजाजी नगर में वार्षिक दिवाली मिलन 2022 किया आयोजित

भारतीय वित्त सलाहकार समिति बैंगलोर ने इस्कॉन मंदिर राजाजी नगर में वार्षिक दिवाली मिलन 2022 किया आयोजित

भारतीय वित्त सलाहकार समिति बैंगलोर ने इस्कॉन मंदिर राजाजी नगर में वार्षिक दिवाली मिलन 2022 आयोजित किया गया।

अध्यक्ष नवल किशोर बजाज ने बताया कि इस कार्यक्रम में बीवीएसएस कार्यकारिणी समिति के गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ कर्णाटक, कर्नाटक सीए एसोसिएशन (केएससीए), इसका, इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स, इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इत्यादि संस्थानों  से विशिष्ट अतिथि शामिल भी हुए। बंगलौर में प्रमुख बहु-राष्ट्रीय कंपनियों के सीएफओ भी कार्यक्रम में शामिल रहे। सभी गण्यमान्य लोगों ने भगवन कृष्ण की पालकी का आनंद लिया तथा समस्त देशवासियों के हित में प्रार्थना की।

आर्थिक मामलों पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, नोएडा निवासी गोपाल कृष्ण अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी उपस्थित लोगों ने मंदिर में मनाए जा रहे विशेष दीपोत्सव उत्सव में भी भाग लिया। गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने समसामयिक आर्थिक मामलों, सरकार की प्राथमिकताओं और आने वाले दिनों में बैंगलोर और नोएडा की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए। सीए जी वी कृष्णा ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन किया।