भारत की सांस्कृतिक, आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी स्थिति को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी हम सब की हैं- विवेक माथुर 

भारत की सांस्कृतिक, आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी स्थिति को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी हम सब की हैं- विवेक माथुर 

नोएडा। सेक्टर 12 स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद एनसीआर सम्मेलन (स्पंदन 2024 ) का आयोजन किया गया । कार्यक्रम  का आरम्भ विद्यालय में भाऊराव देवरस जी की प्रतिमा पर अतिथि विवेक माथुर (DIG) एवं अन्य अतिथियों द्वारा पुष्पार्चन करके किया गया, सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया ।

इस पावन अवसर पर ब्रज, उत्तराखण्ड, मेरठ तीनों प्रांत के संयोजक ने अपने विद्यालय के पूर्व छात्र/छात्राओं की  विशेष उपलब्धियों को बताया साथ ही श्रीमान तपेश जी ग्रुप कप्तान ने  विभा शक्ति फाउंडेशन वृत्त के बारे में बताया। अतिथि डॉक्टर आदित्य प्रोफेसर, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कहा कि बच्चों की मानसिक ,बौद्धिक, शारीरिक, आध्यात्मिक, मनोवैज्ञानिक रूप से ठीक कर सकते हैं , हमें युवा पीढ़ी पर गर्व होना चाहिए भारत का विकसित संकल्प लेकर भारत देश को आगे बढ़ाना है । 

कार्यक्रम में अतिथि श्रीमती पयोधि शशि (सीनियर ऐंकर, न्यूज नेशन) ने कहा कि सर्वप्रथम देश के लोगों को जागरूक करना और फिर अपना विकास करना।

इस पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में मयंक शर्मा ने गीत प्रस्तुत किए साथ ही पूर्व छात्रा कृतिका ने गीत प्रस्तुत किए और  आरुणि संस्कार केंद्र से छात्र/छात्राओं ने नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की गई ।पुंडरीक ने एकल गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अन्य विद्यालयों से आए पूर्व छात्र/छात्राओं ने अपने अनुभव एवं घटित घटनाओं के  बारे में अपने विचार व्यक्त किए ।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सोमगिरि गोस्वामी , मदनलाल (अंग्रेजी संभाषण ) संजय गोस्वामी (क्षेत्रीय संयोजक विद्या भारती),  कीर्ति ( क्षेत्रीय कार्यकारिणी विद्या भारती)  चेतन सिंह,  जयराज सिंह , कार्तिक, अमृत, लता भट्ट , लोचना एवं अन्य पूर्व छात्र/ छात्रा साथ ही  विद्यालय आचार्य/आचार्याओं आदि की भी उपस्थिति रहीं।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन डोमेश्वर साहू क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती, प.उ.प्र ने किया ।