जेटीएल इंडस्ट्रीज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध
नयी दिल्ली:-आज मूल्य वर्धित एवं वाणिज्यिक ग्रेड वाले उत्पादों सहित विभिन्न स्टील ट्यूब्स एवं पाइप्स की एक प्रमुख निर्माता और निर्यातक कंपनी जेटीएल इंडस्ट्रीज,नेशनल स्टॉक एक्सचेजन (एनएसई) में सूचीबद्ध हो गई।इस मौके पर मदन मोहन सिंगला,प्रबंध निदेशक,मिथन लाल सिंगला,गैर- कार्यकारी निदेशक,राकेश गर्ग, कार्यकारी निदेशक प्रणव सिंगला, कार्यकारी निदेशक,ध्रुव सिंगला, कार्यकारी निदेशक एवं सीएफओ, श्रीमती पावनी सिंगला,चीफ स्ट्रेटजी ऑफिसर के साथ-साथ मार्की ग्राहक, निवेशक, शुभचिंतक व कर्मचारी मौजूद रहें।
जेटीएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड का लक्ष्य पंजाब,महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थित चार अत्याधुनिक संयंत्रों में 5.86 लाख एमटीपीए की कुल विनिर्माण क्षमता को बढ़ाकर वित्त वर्ष’27 तक अपनी विनिर्माण क्षमता को 20 लाख एमटीपीए तक करना है। कंपनी निर्माण और विनिर्माण सामग्री, कोर इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, इंजीनियरिंग, भारी वाहन, कृषि,जल एवं गैस वितरण और सौर परियोजनाओं जैसे उद्योग क्षेत्रों में सेवा प्रदान करती है।जेटीएल इंडस्ट्रीज लि.के प्रबंध निदेशक मदन मोहन सिंगला ने कहा कि एनएसई पर सूचीबद्ध होना हमारी 3 दशक पुरानी कॉर्पोरेट यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
जेटीएल इंडस्ट्रीज हमारे हितधारकों के निरंतर समर्थन के माध्यम से निरंतर विकास करने और शेयरधारक मूल्य बढ़ाने के हमारे मिशन पर आगे बढ़ना जारी रखे हुए है।हम अगले 2 वर्षों में कुल बिक्री मिश्रण के 50% से अधिक मूल्य वर्धित उत्पादों के अपने योगदान को बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।जेटीएल इंडस्ट्रीज लि.के कार्यकारी निदेशक प्रणव सिंगला ने कहा कि जेटीएल ने पंजाब के अपने मंडी संयंत्र में 36,000 एमटीपीए का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया हैऔर जेटीएल और चेतन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच समामेलन पूरा हो गया है।
अब डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स की संख्या दोगुनी हो जाएगी तथा इससे हमारी विनिर्माण क्षमताओं में एक लाख एमटीपीए की वृद्धि होगी।जिसमें से 50% मूल्य वर्धित उत्पादों के उत्पादन पर केंद्रित होगा।अब 4 संयंत्रों में गैल्वेन मूल्य वर्धित उत्पाद मिश्रण एक प्रवृत्ति के रूप में और बढ़ता रहेगा और यह 20 लाख एमटीपीए क्षमता तक पहुंचने के हमारे भविष्य के विकास लक्ष्य के अनुरूप होगा।
जेटीएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और सीएफओ ध्रुव सिंगला ने कहा कि वित्त वर्ष’23 की चौथी तिमाही के दौरान, जेटीएल इंडस्ट्रीज लि. की अब तक की सबसे अधिक तिमाही और वार्षिक बिक्री मात्रा दर्ज की।स्वस्थ राजस्व वृद्धि व लाभप्रदता बिक्री की मात्रा बढ़ने से बिक्री मिश्रण में मूल्य वर्धित उत्पादों के अधिक योगदान के कारण वित्त वर्ष 23 से वित्त वर्ष 24 तक राजस्व में 30-35% की वृद्धि होने की उम्मीद है।


