नॉएडा श्री स्वर्ण क्षेत्र, सेक्टर 61, 52, 53, 33 में गूंजेगा 'जय जगन्नाथ', रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर
राजधानी दिल्ली एनसीआर के सेक्टर 61 नॉएडा स्स्थित श्री स्वर्ण क्षेत्र भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष रथ यात्रा का 1st भव्य सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब दो हज़ार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
हिन्दू सम्मेलन समिति, रॉयल गार्डन एस्टेट मंदिर समिति ओर समुदयिक विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में नॉएडा के अनेक ओड़िया तथा गैर-ओड़िया गणमान्य नागरिक शामिल होकर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। समिति के अध्यक्ष डॉ मनोरंजन मोहान्ति ने बताया कि रथ यात्रा के सफल एवं सुचारु आयोजन के लिए व्यापक और आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं।
उन्होंने बताया कि उत्सव की शुरुआत 29 जून को देव स्नान पूर्णिमा के साथ हुआ है। इसके बाद 14 जुलाई को नेत्रोत्सव एवं नवयौवन दर्शन, 16 जुलाई 2026 को रथ यात्रा, 24 जुलाई को बहुदा यात्रा, 25 जुलाई को सुना वेश तथा 27 जुलाई को नीलाद्रि बीजे का आयोजन वैदिक परंपराओं एवं धार्मिक विधि-विधान के अनुसार किया जाएगा।
प्सचिब सुश्री नीरूपामा शर्मा और संग्राखयक आहे नमित गौतम ने बताया कि भगवान के रथ इसबार घोड़ा गाड़ी द्वारा की जाएगी । अगले साल रथ का निर्माण किया जायेगा। रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा, शांति एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए आयोजन समिति की पूरी कार्यकारिणी के साथ लगभग 200 स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। आरम्भ टीवी रथ यात्रा के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण प्रस्तुत करेगा ।
इस वर्ष श्मुख्य अतिथि इस हप्ते सेलेक्ट किया जायेगा जो की समारोह में शामिल होंगे तथा भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक 'छेरा पहंरा' की रस्म अदा करेंगे। इस वर्ष के रथ यात्रा महोत्सव का विशेष आकर्षण 'रथ यात्रा महोत्सव' के अंतर्गत आयोजित होने वाला भागवत कथा ओ जगन्नाथ कथा समारोह होगा जो साहरनपुरवाले आचार्य अजय किरण जी के दवरा 16 जुलाई से 23 जुलाई तक रोज साम 4-7 pm प्रस्तुत किया जायेगा।
आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से रथ यात्रा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन समिति का कहना है कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का यह महापर्व इस बार सेक्टर 61,52,53 & 33 के सभी निबासी ओर पुरे नॉएडा क्षेत्र पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस महोत्सव मे भाग लेने के लिए समिति के तरफ से माननीय सांसद डॉ महेश शर्मा, माननीय MLA श्री पंकज सिंह. बीजेपी नॉएडा अध्यक्ष श्री महेश चौहान, उपाध्यक्ष श्री प्रमोद भल सहित अन्य मान्य गन्य ब्यक्ति को भी आमंत्रण किया गया है।


