जल ही जीवन है जल को करे संरक्षित- प्रमुख राजन सिंह

जल ही जीवन है जल को करे संरक्षित- प्रमुख राजन सिंह

गाजीपुर -विरनो ब्लाक सभागार मे जल ही जीवन है कार्यक्रम को लेकर हुई गोष्ठी मे ब्लाकप्रमुख राजन सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्तमान परिस्थितियों का आकलन कर देश के भविष्य की बुनियाद कैसे मजबूत हो इसके लिए काम कर रहे है । जिसमें लोगों को वर्षा के जल का संग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


। इस अभियान को जमीनी स्तर पर लोगों की सहभागिता से देश में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक जन आंदोलन के रूप में शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य सभी को वर्षा के जल संग्रह सुनिश्चित करने के लिए जलवायु परिस्थितियों और मिट्टी की स्थितियों के अनुकूल रेन वाटर हार्वेस्टिग स्ट्रक्चर का निर्माण करने के लिए प्रेरित करना है। मानसून के चार-पांच माह की अवधि में होने वाली वर्षा देश के अधिकांश हिस्सों में पानी का स्त्रोत है। जल संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा  किया गया ।  जल का संरक्षण बेहद जरूरी है, इसकी जागरूकता की जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की ही नहीं बल्कि हम सब की है, क्योंकि इस धरा पर जल्द ही ऐसा पदार्थ है, जिसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। 
संकठा मिश्रा ने कहा कि भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है।इसे रोकने के लिए तालाब,
 पोखरों, अमृत सरोवरों आदि के माध्यम से जल संचय करना जरूरी है।


 । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख श्रीमान राजन सिंह अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी बिरनो श्री अनुराग राय कार्यक्रम संयोजक श्री राकेश यादव जिला मंत्री भाजपा सहसंयोजक अनिल राजभर जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री मनु राजभर मंडल अध्यक्ष भाजपा श्री संकटा प्रसाद मिश्रा धनंजय प्रजापति प्रधान,अमित सिंह, चंद्रभान राजभर प्रधान हरकेश राजभर बीडीसी नंदलाल राजभर प्रदीप राजभर श्री विनोद गुप्ता प्रधान सहित सम्मानित बीडीसी प्रधान गणमान्य नागरिक की उपस्थिति रही।  संचालन अनिल राजभर ने किया।