जन समस्याओं को लेकर डीएम और एसपी से मिलें अरुण कुमार सिंह
आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान दिखी ज्वलंत समस्याओं को लेकर डीएम और एसपी से मिलें अरुण कुमार सिंह।
गाजीपुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने जनपद की समस्याओं को इंगित कर जनपद की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से मिलकर पत्रक देते हुए कहा की ग्राम नारी पंचदेवरा ब्लॉक देवकली तहसील सैदपुर के किसानों को यूनिक कोड पिछले पांच वर्षों से अभी तक एलाट नहीं हुआ है । जिससे किसान सहo समितियों पर अपनी खेती का धान व गेंहू नहीं बेच पा रहा। यूनिक कोड तत्काल करने का आदेश दिया जाय।

जमानिया में धान क्रय केंद्र बंद पड़े है जबकि यूपी में सबसे अधिक धान की पैदावार जमानिया क्षेत्र में होती है। धान केद्र खोलवाए जाय। जमानिया क्षेत्र की अधिकांश सड़कों में बड़े गड्ढे है सड़के टूटी है। तत्काल शासन के निर्देश पर गड्ढा मुक्त करवा कर मरम्मत करवाया जाय। एसपी गाजीपुर से मिल 28/5/22 को करण्डा ब्लॉक के वीडियो अनिल श्रीवास्तव के ऊपर प्राण घातक हमला करवाने की घटना का पर्दाफाश करके दोषी की विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए। हनुमान प्रजापति के चार महीने से अपहृत दोनों बच्चों की बरामदगी न होने से जन आक्रोश है। तत्काल पर्दाफाश किया जाय। कुर्था पवन प्रजापति के पत्नी के हत्या की घटना का सहीढंग से निष्पक्ष जांच करके पर्दाफाश किया जाय। थाना कासिमाबाद अंतर्गत ऑवकारी विभाग के ठेकेदार आनंद सिंह की लाखो रुपए की चोरी की शराब की घटना का पर्दाफाश किया जाय। यह सभी घटनाएं बिना जांच की लम्बित पड़ी है। इस मौके पर उपस्थित कविंद्र राय, अरविंद बिंद, कुंदन सिंह, संदीप सिंह, गुड्डू सिंह, महेश पासी, अरविंद सिंह, रूदल यादव, शिवम सिंह, विजादार, अविनाश सिंह बिंद ,कैलाश यादव, अमरेश यादव प्रधान, विजेंद्र सिंह प्रधान कटघरा, राजा यादव, कमलेश बिंद, बृजेश सिंह शेरू, हिमाशु यादव, शिवशंकर सिंह, योगेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, उपेंद्र सिंह आदि


