वार्षिक आम सभा मे बच्चो के लिए खेल सुविधाएं बढ़ाने व सौंदर्यीकरण का लिया निर्णय
नोएडा।PNI News। सेचुरी आपर्टमेंट, सेकटर 100 में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया जिसमे सभी ने सोसाएटी के लागतार तीसरे वर्ष स्वच्छता प्रतियोगिता में स्थान बनाया। सैकड़ो निजी बिल्डर सोसाएटी के मध्य नोएडा की एक मात्र सरकारी सोसाएटी है जो लागातर स्व्च्छता में प्रथम 3 में स्थान में बनाया। ये हम सब के लिए गर्व की बात है। आर डब्ल्यू ए अध्य्क्ष पवन यादव ने बताया कि सभी ने अगले वर्ष की स्व्च्छता की तैयारी अभी से पुनः करने की शपथ ली, कोषाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने वित्त वर्ष का लेखाजोखा प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने एकमत से पास किया।

इसके साथ निम्न सुझाव, माँग निवासियों द्वारा रखी गई -
आगामी वर्षो में बच्चो के लिए खेल सुविधाओं के बढ़ाने का सुझाव, प्रवेश द्वारों के सोन्द्रीयकरन करने की बात रखी गई।
लाइब्रेरी बुजुर्गों व प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चो के लिए लाइब्रेरी स्तापित की जाय।
सभी ने एकमत से मासिक सहमति दी कि शुल्क न देने वाले निवासियों को नोटिस आदि जारी किए जाए, लीज व सोसायटी एक्ट अनुसार कार्यवाही की जाय।
पालतू कुत्तों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी पर रोक लगाई जाए कार्यवाही की जाय। स्ट्रीट डॉग के लिए फीडिंग पॉइंट बनाया जाय।
सोसाएटी में क्लब/कम्यूनिटी सेंटर बनबाया जाय।
सेक् 100 के नाले का कार्य पूर्ण कराया जाय।
कोविडकाल के कार्यो की सभी ने प्रसंशा की।
आरडब्लयूए टीम में सभी ब्लॉक से एक 2 प्रतिनिधि रखा जाय। स्वच्छता, सुरक्षा आदि कमेटियां बनाई जाए।
इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख सदस्य उपस्थिति रंहे जिनमे प्रमुखता मिथलेश, जॉली मैथ्यू, रविशंकर, मदन शर्मा, प्रवीण कुमार, डॉ0 ए के सिंह, राहुल, राजीव कटियार, आलोक, हेमन्त, एस एस शर्मा, पी के अवस्थी, सुरेश वर्मा, विकास, एम एम जोशी, ए डी जोशी, संदीप प्रधान, कमल कुमार, अजय कुमार, अनूप आदि सदस्य उपस्थिति रंहे।


