झाड़ी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
गाजीपुर करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के शेर मठ पुलिया के पास बुधवार की देर शाम सर्विस लेन सड़क किनारे झाड़ी में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया। काफी देर के बाद शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के शेर मठ पुलिया के पास बुधवार की देर शाम राहगीरो ने सर्विस लेन सड़क किनारे झाड़ी में अज्ञात शव को देखकर टहलने वाले ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
इस मामले में जानकारी देते हुए करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि शव का शिनाख्त नहीं होने पर सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक का उम्र 45 वर्ष है । मृतक सफेद चेक का कपड़ा पहना हुआ है। मामले को गंभीरता से देखते हुए मृतक की हुलिया को देखते हुए क्षेत्र में जानकारी प्राप्त की जाएगी।


