जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह झाबर गिरफ्तार
उत्तर-प्रदेश, गाजीपुर : कासिमाबाद थाना क्षेत्र के कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला का मेडिकल कराने को लेकर हुए विवाद में बाराचवर के जिला पंचायत सदस्य व सेमउर निवासी राजकुमार सिंह झाबर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार की जमकर पिटाई कर दी।
इससे चिकित्सक पूरी तरह से सहम गए हैं। उन्होंने झाबर, रिंकु सिंह , आशीष सिंह और बंटी सिंह समेत चार अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
डा. राजेश कुमार सिंह शुक्रवार की शाम सीएचसी पर मौजूद थे। पुलिस के अनुसार सलेमपुर की घायल महिला मेडिकल कराने के लिए पहुंची थी। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह झाबर अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। डाक्टर ने चोट के हिसाब से मेडिकल बना दिया। जैसे ही मेडिकल रिपोर्ट दी तो जिला पंचायत ने उसे पढ़ने के लिए कहा।
इस बात को लेकर डा. राजेश कुमार व झाबर में बहस होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और झाबर सिंह व उनके समर्थकों ने चिकित्सक की जमकर पिटाई कर दी। वह भाग कर अपने कमरे चले गए तो वहां भी सभी घुस गए और पीटने लगे। इस घटना के बाद डरे सहमे चिकित्सक डा. राजेश कुमार कोतवाली पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
खबर है कि पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही कर रही है


