वृद्ध ने रेल की पटरी पर लेट कर किया जीवन लीला समाप्त
गाजीपुर। जिंदगी और मौत एक ही सिक्के के दो पहलू है लेकिन एक वृद्ध ने अपनी जिंदगी को मौत के नाम कुछ ऐसे लिखा जिसके बाद हर किसी की आंखें डबडबा गई सैदपुर थाना क्षेत्र के औड़िहार में अज्ञात वृद्ध ने बीती देररात में अज्ञात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर

शिनाख्त की कोशिश में जुट गई। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी, क्योंकि वृद्ध ने अपने सिर को ही पटरी पर रख दिया था। जिसके कारण उसका सिर व चेहरा बचा ही नहीं है। उसके शरीर पर गाढ़े गुलाबी रंग का ऊपरी इनर, काला जैकेट, नीली सफेद चेकदार लुंगी, सुनहरे रंग का एक शाल व काला चेकदार गमछा था। वहीं डंडा भी मिला। जिससे लग रहा था कि मृतक स्थानीय ही होगा। उसकी उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता शिनाख्त के बाद ही लगेगा। फिलहाल शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।


