यूवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का जयंती
गाजीपुर- युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा और जिला का कांग्रेस कमेटी के सहयोग से लंका स्थित अंबेडकर पार्क में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई ।युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संविधान रचयिता होने के साथ-साथ वह एक समाज सुधारक भी थे ,उन्होंने गरीबों किसानों मजदूरों अछूतों की लड़ाई हमेशा से लड़ते रहे हैं । वर्तमान समय में डॉ भीमराव अंबेडकर जैसे व्यक्ति की समाज को जरूरत है, क्योंकि वर्तमान की जो सरकार है वह लोकतंत्र खत्म कर एक नया राजतंत्र एवं उद्योग तंत्र स्थापित करना चाहती है। जिससे कि किसान, गरीब,नौजवान,शोषित, मजदूर, किसान, महिला, सभी लोग त्रस्त आ चुके हैं। देश में विषम परिस्थिति बन चुकी है, और इस विषम परिस्थिति से निपटने के लिए हमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान पर चलकर समाज को सुधारना होगा नहीं तो देश की युवा पीढ़ी एवं देश का भविष्य गर्त में जा रहा है । इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुनील राम ने कहा कि आज देश खतरे में है क्योंकि वर्तमान सरकार किसी मुद्दे पर बात करने को तैयार ही नही है, इसलिए बाबा साहब के बनाये गए संविधान पर चल कर ही देश के भविष्य का निमार्ण हो सकता है।इस मौके पर एआईसीसी सदस्य रविकांत राय जी, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ओजस्व साहू,जै सत्यार्थ, मंगल यादव राजू कुमार ,राहुल मौर्य ,प्रदेश महासचिव जयप्रकाश यादव, माधव कृष्ण ,दिवांशुपांडे ,अमित कुमार, सत्यम, राजकुमार, चंद्रशेखर कुमार, इत्यादि लोग मौजूद रहे।


