किसान सेना (अ) का बढ़ता परिवार, राजकुमार यादव बने नोएडा महानगर अध्यक्ष
नोएडा। गौतमबुद्धनगर में किसान सेना (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार व गौरव यादव राष्ट्रीय महामंत्री के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए राजकुमार यादव को महानगर अध्यक्ष, नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के पद पर नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजकुमार यादव को माला पहनाकर व नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया और संगठन के प्रति निष्ठा व किसानों के हित में कार्य करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्य रूप से अवनीश कुमार - युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, ठाकुर अंकित कुशवाहा - राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार यादव - प्रदेश महासचिव, मिलन चौधरी - जिला मंत्री, तेजस शर्मा - युवा मंडल अध्यक्ष, ठाकुर चेतन चौहान,संदीप यादव, दिनेश यादव, मित्रपाल सिंह, सोनू यादव, विकास यादव, मोहन यादव उपस्थित रहे।


