कृष्णानंद राय के शहादत दिवस पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बृजेश सिंह
गाजीपुर मोहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क में भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय सहित छः अन्य लोगों की 17 वी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कृष्णानंद राय और अन्य के श्रद्धांजलि सभा के मौके पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर नमन भी किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गुजरात में चुनाव चल रहा है सभी राजनैतिक दलों को मुस्लिम वोटों की चिंता है ओवैसी मुसलमानों का वोट मांग रहे हैं वही सनातन वोटों को लेकर किसी को चिंता नहीं है आगे उन्होंने यह भी कहा कि कृष्णानंद राय की हत्या करने वाले अपराधी जेल में ही मरेंगे आपको बताते चलें कि 29 नवंबर 2005 को तत्कालीन विधायक कृष्णानंद राय अपने विधानसभा क्षेत्र मे ही एक क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए घर से निकले थे इस बीच किसी ने बदमाशों को यह सूचना पहले से ही दे दिया था कि विधायक कृष्णानंद राय अपने बुलेट प्रूफ कार से ना जाकर एक साधारण कार से जा रहे हैं इस सूचना के बाद हथियारबंद बदमाशों ने बसनिया चट्टी के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने कृष्णानंद राय के काफिले पर हमला कर दिया था जानकारों ने बताया कि हमलावरों एके-47 लगभग 100 राउंड गोलियां चलाया था। जिसमे विधायक सहित छः लोगो की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद के पूरे उत्तर प्रदेश में काफी बवाल भी हुआ था।

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे गिरिराज सिंह मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून देश में लागू होना चाहिए इसको नहीं मानने वालों के वोटिंग के अधिकार को भी खत्म कर देनी चाहिए सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित कर देना चाहिए श्री सिंह ने यह भी कहा कि एनआरसी और कॉमन सिविल कोर्ट को देश में लागू किया जाना चाहिए इसका विरोध सियासत की ठेकेदारी करने वाले राजनीतिक लोग ही कर रहे हैं।
श्रद्धांजलि सभा में चर्चा का विषय बने बृजेश सिंह प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है लेकिन इस देश में कसाब को सजा मिलने में एक दशक का वक्त लग गया कृष्णानंद राय हत्याकांड के दोषियों को भी सजा जरूर मिलेगी अंत में गिरिराज सिंह ने कहा कि हिमाचल और गुजरात में बीजेपी की सरकार बनेगी श्रद्धांजलि सभा में विजय सिंह का मौजूद होना भी चर्चा का केंद्र आपको बताते चलें कि बृजेश सिंह श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विधायक सुशील सिंह पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह पूर्व विधायक अलका राय एलजी मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिंहा भांवरकोल के ब्लाक प्रमुख पूंजी मुन्ना राय पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी सहित स्वर्गीय विधायक के पुत्र पीयूष राय के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।


