माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को जेल
प्रयागराज माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को आज ईडी ने प्रयागराज की जिला अदालत में पेश किया कोर्ट ने सुनवाई के बाद अब्बास को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नैनी जेल के लिए भेज दिया है खबर है कि पहले ईडी ने अब्बास अंसारी को 12 नवंबर को जिला अदालत में 7 दिन की रिमांड देते हुए यह शर्त लगाई थी कि उसका टॉर्चर नहीं किया जाएगा वहीं मेडिकल कराकर 18 नवंबर को दोबारा पेश किया जाएगा रिमांड का आखिरी दिन होने के कारण ईडी ने अब्बास अंसारी को जिला अदालत में पेश किया है यहां पर जिला जज संतोष राय की कोर्ट ने अब्बास अंसारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल के लिए भेज दिया है ईडी से संबंधित सूत्रों के मुताबिक अब्बास अंसारी और उसके मामा आतिफ रजा और उर्फ सरजील से अलग-अलग पूछताछ में काले धन को बड़े पैमाने पर वाइट मनी में तब्दील करने के सबूत मिले हैं। इस कार्यवाही से जहां अंसारी गिरोह के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है वही इडी की जांच मे अभी और खुलासे होने बाकी है।


