फायर सिक्योरिटी को मजबूत करते हुए महादेव अपार्टमेंट ने लगाए फायर स्टिंगुसर, गार्ड को किया प्रशिक्षित

फायर सिक्योरिटी को मजबूत करते हुए महादेव अपार्टमेंट ने लगाए फायर स्टिंगुसर, गार्ड को किया प्रशिक्षित

नोएडा। सेक्टर 73 स्थित महादेव अपार्टमेंट सोसायटी की एओए ने फायर सिक्योरिटी को मजबूत करते हुए सोसायटी के गेटों पर फायर स्टिंगुसर लगवाए हैं। इसके साथ ही आगजनी जैसी आपात स्थिति से बचाव करने के लिए गार्ड को प्रशिक्षित किया गया।

सोसायटी के एओए अध्यक्ष सतवीर यादव ने बताया कि पिछले दिनों दो घटनाएं ऐसी हुई, जिसमें गैस पर दूध गर्म करने के लिए रखने के बाद फ्लैट मालिक भूल गए। जिससे कमरे में आग फैल गई। जिसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अगर आग बुझाने के उपकरण होते तो उस पर तुरंत काबू पाया जा सकता था।

किसी तरफ से गार्ड और अन्य लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। इसको देखते हुए आग बुझाने के पकरण लगाए गए हैं। इस दौरान गार्ड को प्रशिक्षित भी किया गया। सिक्योरिटी सुपरवाइजर श्याम तिवारी ने बताया कि इस दौरान गार्ड को आग से बचाव करने के लिए प्रशिक्षित भी किया गया। इस दौरान सोसायटी के संदीप, मनोज पाल, गार्ड बलबीर, सगुन आदि उपस्थित रहे।
-