भारतीय सिंधू सभा ने मनाया सिंधुपति राजा दाहिर सेन का बलिदान दिवस

भारतीय सिंधू सभा ने मनाया सिंधुपति राजा दाहिर सेन का बलिदान दिवस

नोएडा।PNI News। सिंधुपति राजा दाहिर सेन के 1309 वें बलिदान दिवस पर आज भारतीय सिंधू सभा, उत्तर प्रदेश के सेक्टर 63 स्थित प्रदेश कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि देकर उन सिंधी वीर सपूत को जयघोष एवं अमर रहे के नारों के बीच श्रद्वांजलि अर्पित की गई व उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। संस्था द्वारा आम जनमानस को प्रसाद का वितरण भी किया गया।
भारतीय सिंधू सभा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश जोतवानी ने कहा कि अखंड भारत के सिंध प्रांत के अन्तिम सम्राट राजा दाहिर सेन वीर,साहसी व पराक्रमी थे व उनकी दोनों बेटियों परिमल व सूर्या भी अत्यतं साहसी व बहादुर थी। उन्होंने युद्ध के दौरान समाज की रक्षा करते हुवे अपने प्राणो की आहुति का सर्वोच्च बलिदान दिया।
नरेश जोतवानी ने राजा दाहिर सेन की प्रतिमा प्रदेश भर में लगवाने की सरकार से मांग की।
श्रद्वा सुमन अर्पण करने वालों में संस्था अध्यक्ष नरेश जोतवानी, उपाध्यक्ष अजीत वाध्या, पुनीत अंबवानी, प्रशांत, लालवानी, पं प्रदीप शर्मा, पं मनोज शर्मा, हिमांशू, यश, सुशील, बबलू, प्रमोद, राहुल, धर्मेंद्र व भोलानाथ के अलावा समाज के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।